"मैं पांचवीं क्लास ही पढ़ी हूं, लेकिन हिंदी वगैरह, इंग्लिश वगैरह मेरे को आती है, अ... हर तरह से। सब काम का शौक है, घर के काम का शौक भी है, सिलाई-कढ़ाई का शौक भी है। और हर मुसीबत का सामना किया है और हंसते-हंसते अ... टाइम निकाला है। कोई ऐसा इंसान नहीं होता कि जिसके अ... जीवन में कोई कठिनाई न आए। लेकिन अब... मेरा बेटे... एक ही बेटा है, वह बहुत लायक है, बहुत समझदार है। और उसके... अभी मेरे पति भी नहीं रहे हैं, उनके सहारे में अच्छा जीवन बी... व्यतीत कर रही हूं।""
(पृष्ठभूमि में प्रश्न पूछे जाने पर: ""आप क्या चाहती हैं?"")
""मैं अपना जीवन बच्चों के साथ ही और इज्जत से अ... रह रही हूं, इज्जत से ही जाना चाहती हूं। बस मैं यही चाहती हूं कि मेरे सामने न कोई बोले और मैं किसी तरह भी किसी को भी तंग न करूं, मैं किसी को भी दुख न दूं। बस जैसे मेरे को आदमी मेरा छोड़ के गए हैं, पति मेरे छोड़ के गए हैं और उसी तरह मैं अ... अपना उनके अ... कदमों पर चलते हुए अपना अच्छे से जीवन व्यतीत करूं। बस यही मेरी आखिरी इच्छा है कि भगवान मेरे को किसी तरह कभी कोई कलंक न लगाए, किसी तरह कभी कोई बदनामी न होय मेरी, किसी तरह का भी।"""