प्रेरणा और भक्ति का मार्ग
1 min read
Category:
Gratitude & Contentment
Lesson:
जीवन में सही मार्गदर्शक और प्रेरणा मिलने पर व्यक्ति अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचान कर सफलता प्राप्त कर सकता है, और यही संस्कार अगली पीढ़ी में भी बाँटने चाहिए।
Why it matters:
जीवन में सही मार्गदर्शक और प्रेरणा मिलने पर व्यक्ति अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचान कर सफलता प्राप्त कर सकता है, और यही संस्कार अगली पीढ़ी में भी बाँटने चाहिए।
मेरा नाम अग्रवाल। मुझे एक वाकया याद आता है। 2001 में मैं भजन गाने के लिए गई थी नॉर्मल कीर्तन में। जन्माष्टमी का दिन था। मैं वहाँ से आई, तो मेरे नेबर हैं, जो नीचे रहते थे, जोशी जी। उन्होंने मुझे बोला कि तू गाने जाती है, भजन लिख भी सकती है, लिख। उनकी प्रेरणा से मैंने उस दिन से भजन लिखना शुरू किया। मेरी फर्स्ट भजन की बुक 2002 में पब्लिश हुई। उसके बाद दूसरी भजन की बुक 2007 में हुई। मैं बहुत खुश हूँ। मैं उन्हें अपने बड़े भाई, गुरु सब मानती हूँ। उनकी प्रेरणा से मैंने यह सब अचीव किया। मुझे बहुत खुशी है। मैं यह मेरी बेटी के बच्चे हैं, मैं उनको भी बताती हूँ। सब हैप्पी हैं और मैं खुद हैप्पी हूँ। मैं उनको बच्चों को भी मैं जब मेरे ग्रैंडचिल्ड्रन आते हैं तो मैं उनको भी भगवान के बारे में ही उन्हें स्टोरी सुनाती हूँ—राम, हनुमान जी, कृष्ण भगवान। क्योंकि मैं भजन ज़्यादा गाती हूँ तो मुझे उसके बारे में ही ज़्यादा समझ में आता है और वो लोग खुश भी होते हैं क्योंकि उनसे उन्हें जानकारी मिल जाती है कि वो कैसे थे या उन्होंने क्या किया था। तो मैं थोड़ी-थोड़ी छोटी-छोटी स्टोरी बनाकर उन्हें सुनाती हूँ। और वो खुश होके सुनते हैं।"
Taruna Agarwal