← Back to Dashboard

दुखों के बाद नई शुरुआत

1 min read

Category: Failure & Resilience

Lesson: जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी त्रासदी, दुख या कठिन परिस्थितियां क्यों न आ जाएं, कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मुश्किल समय के बाद धैर्य बनाए रखने से जीवन में खुशियां और नया सवेरा फिर से लौट आता है।

Why it matters: जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी त्रासदी, दुख या कठिन परिस्थितियां क्यों न आ जाएं, कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मुश्किल समय के बाद धैर्य बनाए रखने से जीवन में खुशियां और नया सवेरा फिर से लौट आता है।


"मेरा नाम गीता यादव है। और अ... मेरा शादी 1989 में हुआ था। तभी मैं पढ़ाई कर रही थी, एस.वाई. में थी। फिर एस.वाई. किया, अ... टी.वाई. किया शादी के बाद, अ... 2 साल एम.कॉम का भी किया। शादी हो गया फिर 92 में मेरे को लड़का हो गया। लड़का हुआ फिर थोड़ा बड़ा हुआ, 15 साल का हुआ, फिर मेरे त्रासदी ऐसी हो गई 15 साल के बाद मेरे लड़के को ब्लड कैंसर हो गया। ब्लड कैंसर हो गया फिर डेढ़-दो साल के बाद मेरा लड़का एक्सपायर्ड हो गया। एक्सपायर्ड हो गया फिर मेरे को इतना त्रासदी हो गया, इतना मेरे को सुना रहे थे क्योंकि मैंने ऑपरेशन करवा लिया था। ऑपरेशन करवाने के बाद मेरा तो बहुत ही त्रासदी, फिर पूरा दिन टॉर्चर ही यह सब। तो मैंने फिर डिवोर्स ले लिया। मेरे डैडी लोग लेके गए मुझे। लेके गए फिर मैं मेरे घर पर ही थी। इतना वहां से भी फिर इतना त्रासदी था कि मायके में भी जाओ तो सब का सुनो, एक बार डिवोर्स लेके आते हैं तो। फिर मैंने वापस अभी दूसरा शादी किया। मैं इतनी खुश हूं, मैं इतनी एंजॉय हूं। उनके भी फर्स्ट वाइफ को कैंसर हुआ था। और मैं फिर उनके उधर आई शादी करके, अभी मैं इतनी खुश हूं उनके बच्चे भी मुझे बहुत ही बहुत अच्छे तर से रखते हैं। और सब अच्छा है। ल... लड़का-बहू अलग रहते हैं और हम लोग भी अलग रहते हैं। मेरी लाइफ अभी बहुत ही सुंदर है अभी। यह मेरी त्रासदी है।"
Listen to this story 🎧
Geeta Yadav

Share this story